सीडीओ ने जिला पोषण समिति की बैठक में कार्यों की धीमी गति पर जताई नाराजगी
Harvansh Purvanchali7/29/2020 08:18:00 am
फ़ोटो स्रोत-Google
चन्दौली: जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई जिला पोषण समिति की बैठक में कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई गई. बैठक में सीडीओ ने कहा कि जनपद में आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण की स्थिति ठीक नहीं है इसमें और तेजी लाने की जरूरत है. बैठक में कुपोषित बच्चों की स्थिति और आईसीडीएस कैश डैश बोर्ड पर फंडिंग की स्थिति व किशोरी बालिकाओं को आयरन की गोली उपलब्ध कराने की समीक्षा की गई. बैठक में सीडीओ ने कहा कि जिन विकास खंडों में पोषण समिति के अधीन चलाए जा रहे कार्यक्रम की रफ्तार धीमी है उसे जल्द एक सप्ताह के अंदर ठीक किया अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी, डीपीआरओ, जिला पूर्ति अधिकारी, उपायुक्त स्वतः रोजगार, ब्लॉक सीडीपीओ आदि अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.रिपोर्ट- भूपेन्द्र कुमार