राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन की चपेट में आने से विक्षिप्त व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन की चपेट में आने से विक्षिप्त व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

PNP फोटो: अस्पताल में भर्ती घायल


दुर्गावती/ कैमूर: थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल्हड़िया मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से विक्षिप्त व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया.
दुर्घटना होते ही आस पास के लोगों की काफी भीड़ जुट गई और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई
                                                     पुलिस और एनएचआई विभाग की टीम मौके पर पहुंचते ही घायल को दुर्गावती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां विक्षिप्त व्यक्ति का इलाज चल रहा है.
                                                 सूत्रों की मानें तो दुर्गावती क्षेत्र में सड़क पर प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही है. इसके पीछे मुख्य कारण यह है कि ओवरलोड बालू की गाड़ियों को इंट्री माफियाओं द्वारा लोकेशन बता कर सड़क पर ओवरलोड गाड़ियों को तेजगति से दौड़ना है.                        साथ ही उत्तर प्रदेश में बालू को पलटी कर यूपी से बिहार में प्रवेश कर बेलगाम तेज गति से ओवरटेक कर गाड़ियों को सड़क पर बेख़ौफ़ दौड़ाया जा रहा है. ओवरटेक करने से सड़क पर आए दिन जाम लग जा रहा है. जो दिन-रात हादसे का कारण बनता जा रहा है. रिपोर्ट:संजय मल्होत्रा