वंदे मातरम सेवा समिति ने कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि

वंदे मातरम सेवा समिति ने कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि



फोटो pnp: शहीदों की याद में कैंडिल मार्च
                                                                                                चन्दौली
: वंदे मातरम सेवा समिति निरंतर इस वैश्विक महामारी में अपनी बहुमूल्य योगदान देते हुए कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के शहीद हुए जवानों को राष्ट्रगान गाते हुए व मौन धारण करते हुए कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. समिति के संयोजक अनिल यादव महुजी ने बताया कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सभी समिति के सदस्यों ने आज ग्राम सभा जिगना व विरासराय में राष्ट्रगान गाकर व मौन धारण रख कर कैंडल जलाकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किए.
फोटो pnp: कैंडिल जलाते हुए
                                                                                                            श्री यादव ने बताया कि सभी प्रत्येक भारतवासी देश के शहीद हुए जवानों की शहादत को कभी नहीं भुला पाएंगे. उनके सदैव कर्जदार रहेंगे. उन्होंने अपना देश के लिए सर्वस्व निछावर कर के हमारे हित के लिए भारत मां के वीर सपूतों ने अपना प्राण त्याग दिया. देश सदैव आभारी रहेगा हम सभी युवा साथी अपने देश के जवानों से सीख लेते हुए देश हित के लिए सदैव अपना सर्वस्व निछावर करने के लिए तैयार है. इस अवसर पर समिति के सदस्यों के साथ साथ ग्राम सभा जिगना, पांडेपुर, मेडान, बरहन,हिनोता, अवही, बयानपुर, सुडिया, महूजी के ग्रामवासी व अन्य युवा साथी उपस्थित रहे. रिपोर्ट-भूपेंद्र कुमार