Breaking News: गुमशुदा टीचर की लाश रेल पटरी के किनारे मिली, आत्महत्या या हत्या !

Breaking News: गुमशुदा टीचर की लाश रेल पटरी के किनारे मिली, आत्महत्या या हत्या !

        
फोटो: टीचर के लाश को देखते लोग


                                       सकलडीहा/चन्दौली:
दानापुर रेल मार्ग पर सकलडीहा थाना क्षेत्र के भोजापुर क्रासिंग रेलवे लाइन के किनारे शनिवार की देर शाम को गुमशुदा टीचर की लाश मिली. मृत टीचर बीते शुक्रवार को सुुबह          चार बजे अचानक घर से गायब हो गया था.                                               
        उसके बाद परिजनों ने टीचर की काफी खोजबीन किया लेकिन वे नहीं मिला. मृत टीचर दीपक चौधरी सकलडीहा बाजार निवासी बाल कुमार का पुत्र है. इनके गायब होने के बाद परिजनों ने टीचर की काफी छानबीन किया था तथा जगह-जगह पोस्टर भी चस्पा कराया गया था.
मृतक दीपक चौधरी का छायाचित्र


गायब होने के 24 घंटे के बाद आज टीचर की लाश रेल पटरी के किनारे घासफुस के बीच मिलने से कोहराम मच गया. किसी के जुबान पर था कि टीचर आत्महत्या की कोशिश में किसी ट्रेन से 
धक्का लग जाने से मृत होकर झाड़ फुस के बीच चला गया होगा.                                                                    कोई यह चर्चा कर रहा था कि टीचर की हत्या की गई होगी. लोग यह भी सवाल उठाते रहे कि किस वजह से टीचर ने आत्महत्या किया होगा. इस घटना की खबर पाकर रोते बिलखते परिवार के लोग घटना स्थल पर पहुंचे. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही कि यह घटना कैसे घटी है.अभी    किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगा.