बीजेपी छोड़ सपा का दामन थामा, अखिलेश यादव की नीतियों में जताया विश्वास

बीजेपी छोड़ सपा का दामन थामा, अखिलेश यादव की नीतियों में जताया विश्वास

● Uttar Pradesh News In Hindi 

उत्तर प्रदेश में भाजपा में काम करने वाले तेजी से पार्टी छोड़कर सपा ज्वाइन कर रहे हैं. चन्दौली में सैकड़ों ने अखिलेश यादव की नीतियों में विश्वास व्यक्त किया. 

भाजपा छोड़ सपा का दामन थामा फोटो:pnp
                              ●Purvanchal News Print

 चन्दौली: समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर और चकिया विधानसभा अध्यक्ष प्रभुनारायण सिंह यादव की उपस्थिति में भाजपा के अजय कुशवाहा समेत एक सैकड़ा लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण कर लिया. 

इसे भी पढ़ें: pm-parliamentary-constituency: सड़क पर धान की रोपनी कर किया विरोध 

श्री राजभर ने सदस्यता ग्रहण कराने से पूर्व विधिवत समाजवादी पार्टी की नीतियों को समझाया और सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया.

भाजपा को छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थामने वालों में "अजय कुशवाहा एडवोकेट, रामकृत एडवोकेट, संजय सिंह चौहान, विश्वास चौहान के साथ एक सैकड़ा लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए.

इस दौरान रामसहारे यादव, प्रेम यादव ,बब्बन यादव, रामसेवक यादव,कमलेश पति कुशवाहा, सुनील सिंह, झब्बू सोनकर, पूर्व विधायक प्रतिनिधि अश्वनी सोनकर, जिला महासचिव नफीस अहमद, अनिल मिश्रा, मुकेश यादव, रमेश यादव इत्यादि लोग मौजूद रहे.

[भूपेंद्र कुमार ब्यूरो चीफ चन्दौली, पूर्वांचल न्यूज प्रिंट]