ग्रामीण प्रतिभा को उभारने के लिए खेलने का अवसर देना जरूरी : सुनील कुमार पासवान

ग्रामीण प्रतिभा को उभारने के लिए खेलने का अवसर देना जरूरी : सुनील कुमार पासवान

 
फ़ोटो pnp: विजयी टीम को पुरस्कृत करते अतिथि
                                                                ● कबड्डी टूर्नामेंट प्रतियोगिता के उदघाटन मैच में मंसूरपुर ने बाजी मारी 

दुर्गावती /कैमूर: बिहार राज्य के कैमूर जनपद अंतर्गत दुर्गावती थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव स्थित ग्राउंड में कबड्डी टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें आसपास के क्षेत्र से दर्जनों टीमों ने हिस्सा लिया. पहला उदघाटन मैच मंसूरपुर बनाम डहला के बीच खेला गया. जिसमें मंसूरपुर गांव विजई रहा.           फाइनल छाता बनाम मंसूरपुर के बीच हुआ जिसमें छाता ने मैच जीता और विजेता टीम को पुरस्कार वितरण कबिलासपुर निवासी युवा समाजसेवी सुनील पासवान के हाथों किया गया. और साथ ही कल्याणपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष डिंपल सिंह के हाथों अन्य खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण कराया गया. प्रतियोगिता का उदघाटन समाजसेवी सुनील कुमार पासवान ने फीता काटकर किया.                                                                           इस दौरान खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए समाजसेवी ने कहा कि कबड्डी खेल हो या टूर्नामेंट व वॉलीबॉल क्षेत्र का लोकप्रिय खेल रहा है. इससे खिलाड़ियों का विकास होता है इस खेल में खिलाड़ी अपना भविष्य उज्जवल बनाते हैं. ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं को अपना टैलेंट दिखाने के लिए एक मंच उपलब्ध होता है.      देहात में भी प्रतिभाएं छिपी हुई है, इसे समय-समय पर इस तरह के आयोजन को निखारने की जरूरत है. खेलों में हार-जीत होती रहती है हारने वाला खिलाड़ी अपने परिश्रम के बल पर जीत हासिल करता है. इसके बावजूद भी कड़ी मेहनत से माता-पिता व जिले का नाम रोशन करते हैं. कबड्डी खेल प्रतियोगिता देखने के लिए हजारों की भीड़ इकट्ठा रहीं. जहां खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए लोग तालियां बजाते नजर आए. कमेटी के अध्यक्ष अमरूल्लाह खान, सदस्य इंद्रजीत कुमार, शोएब खान,अफसार खान, गुफरान अली, तौसीफ खान, बेलाल अंसारी, विमलेश सिंह, अरविंद गुप्ता आदि सदस्यों ने सभी युवाओं ने मिलकर सम्मानित व प्रतिनिधि का स्वागत किया गया. संजय मल्होत्रा ब्यूरो चीफ कैमूर, पूर्वांचल न्यूज प्रिंट]