चन्दौली में एक सीआरपीएफ व छह UPP जवान सहित कुल 17 कोरोना संक्रमित पाए गए

चन्दौली में एक सीआरपीएफ व छह UPP जवान सहित कुल 17 कोरोना संक्रमित पाए गए

                 
फोटो स्रोत: Google
                                                                                                                                                   चन्दौली:मंगलवार को देर शाम आयी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट में एक सीआरपीएफ जवान सहित कुल 17 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. जिनमें से 5 महिलाएं तथा 1 बालक व 11 पुरूष हैं. इनमे से 1 पूणे महाराष्ट्र से आया है. अन्य सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है. इनमें से 1 रेलवे कर्मी, 1 सी.आर.पी.एफ जवान, 1 एन.डी.आर.एफ. जवान, 6 पुलिस कर्मी, 1 प्राईवेट कं0 कर्मी, 2 छात्र से संबंधित है. जनपद चन्दौली में ये क्रमशः चकिया के ग्रामीण क्षेत्र से 1 व नगरीय से 6, नियामताबाद के 3, डी.डी.डी.यू. नगर के 7 रहने वाले हैं. इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है. आज एल-1 से 30 व्यक्ति डिस्चार्ज किये गये है.
इस प्रकार जनपद चन्दौली में जनपद के कोविड के कुल 996 केस हैं व इनमें एक्टीव केस की संख्या 292 रह गयी है. 695 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके हैँ तथा अब तक कुल नौ मृत्यु हो चुकी है.
 [भूपेंद्र कुमार ब्यूरो चीफ चन्दौली, पूर्वांचल न्यूज प्रिंट]