सकलडीहा में भाजपाइयों ने किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 104 वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन

सकलडीहा में भाजपाइयों ने किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 104 वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन

एकात्म मानववाद के प्रणेता प्रखर वक्ता भारती जन संघ के संस्थापक नैतिक प्रेरणा के स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 104वीं जयंती पर उन्हें नमन किया गया। 

पूर्व मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र दत्त पांडेय ने जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का लिया संकल्प 

 पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भाजपाई 

सकलडीहा/ चंदौली। पूर्वी मण्डल के सेक्टर सकलडीहा में एकात्म मानववाद के प्रणेता प्रखर वक्ता भारती जन संघ के संस्थापक नैतिक प्रेरणा के स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 104वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें नमन किया गया।

 मुख्य अतिथि पूर्व मण्डल अध्यक्ष की देवेन्द्र दत्त पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते हुए नत मस्तक नवाए।


 इस मौके पर उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेक्टर संयोजक रवि शेखर, बूथ अध्यक्ष मुन्नी लाल राजभर, महेन्द्र गुप्ता, दिलीप खरवार, गोपी, दीपक केशरी, हृदय पांडेय, बबलू पांडेय, शिवचरन, राधेश्याम खरवार ,सुखराज राजभर, बेचन, रामजन्म, शिवशंकर पासवान आदि लोग उपस्थित रहे।

 Source- Vishal Patel