चन्दौली में 35 नए मरीज, कुल संख्या पहुंची 3060

चन्दौली में 35 नए मरीज, कुल संख्या पहुंची 3060

आज स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त परिणाम में 35 लोगों की रिर्पोट पॉजिटिव आई है। जिनमें से 12 महिला तथा 23 पुरूष हैं। अब तक कुल 3060 केस व एक्टिव केस की संख्या 378 है। 


चन्दौली। आज शनिवार को प्राप्त परिणाम में 35 लोगों की रिर्पोट पॉजिटिव प्राप्त हुआ है। जिनमें से 12 महिला तथा 23 पुरूष हैं। इस प्रकार कुल 3060 केस व इनमें एक्टिव केस की संख्या 378 है। इनमें 2651 स्वस्थ्य हो चुके हैं व अब तक कुल 31 मृत्यु हो चुकी है।

सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है- इनमें से 

2 स्वास्थ्य विभाग,

 1 लेखपाल तहसील सकलडीहा, 

1 वकील सिविल कोर्ट चन्दौली, 

5 गृहणी, 

2 किसान, 

2 एमसीएच विंग के फार्मासिस्ट, 

6 प्राईवेट जाॅब,

 7 छात्र 

व 1 मजदूर है। 


जनपद में अभी भी सबसे अधिक मुग़लसराय में कोरोना संक्रमितों की संख्या है-

 इस प्रकार क्रमशः बरहनी के 3,

 नौगढ़ के 1, 

चकिया के 2, 

चन्दौली ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र के 5 व शहरी क्षेत्र के 6,

 धानापुर के 1, 

सकलडीहा के 3,

 शहाबगंज के 1, 

नियामताबाद के 1 

व डी.डी.यू नगर के 12 रहने वाले है। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है। 

कुल 1002 नमूने संग्रहित किये गए

जनपद में कोविड जाॅच हेतु आज कुल 1002 नमूने संग्रहित किये गए। आज 28 व्यक्ति स्वस्थ्य हुए। इस प्रकार जनपद में कोविड के कुल 3060 केस व इनमें एक्टीव केस की संख्या 378 है। 2651 स्वस्थ्य हो चुके है व अब तक कुल 31 मृत्यु हो चुकी है।

 source:रविन्द्र यादव