बाल विकास व पुष्टाहार विभाग ने महिलाओं को पौष्टिक आहार को लेकर आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया।
●पौष्टिक आहार न लेने से गर्भवती महिलाओं में कम हो जाती है खून की मात्र,बच्चा हो जाता है कुपोषित
सकलडीहा / चन्दौली। बाल विकास कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं को पौष्टिक आहार के प्रति जन जागरूकता के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शनिवार को महिलाओं को पोषण से संबंधित जानकारी देने के लिए यह कार्यक्रम जन जागरूकता के तहत हुआ। ग्राम सभा बरठी व चतुर्भुजपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर सात से नौ महीने की गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म पूरी की गई।
इस कार्यक्रम के माध्यम से यह बताया गया कि एक महिला को गर्भावस्था में उसके लिए पौष्टिक आहार कितना जरूरी है।
इस कार्यक्रम में महिलाओं को लाल चुनरी ओढ़ाकर माथे पर तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया। उन्हें पौष्टिक पदार्थ भी भेंट किए गए।
आंगनबाडी कार्यकत्री सुनीता देवी ने बताया कि सभी महिलाओं को अपने दैनिक जीवन में स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पोषण की जरूरत होती है।
पौष्टिक आहार की कमी होने से महिला में खून की मात्रा घट जाती है और उनका बच्चा भी कुपोषण के चपेट में आ जाता है।
इस मौके पर सकलडीहा सीडीपीओ अवधेश सिंह पंडित, बिंदु, नीलम, प्रियंका गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Source: रविन्द्र यादव/ विशाल पटेल