अब महिलाएं विद्युत बिल की करेंगी वसूली, जनपद में पायलट प्रोजेक्ट में 90 का चयन, मिलेगा कमीशन

अब महिलाएं विद्युत बिल की करेंगी वसूली, जनपद में पायलट प्रोजेक्ट में 90 का चयन, मिलेगा कमीशन

Purvanchal News In Hindi 

अब आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं घर-घर जाकर विद्युत बिल की वसूली करेगी, जिसके बदले उन्हें कमीशन मिलेगा। अभी जनपद में पायलट प्रोजेक्ट के तहत कुल नब्बे महिलाओं का चयन किया गया है।

समूह की महिला बिजली बिल मशीन के साथ, फ़ोटो
 Purvanchal News Print

सकलडीहा/चन्दौली: अब आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं घर-घर जाकर विद्युत बिल की वसूली करेगी, जिसके बदले उन्हें कमीशन मिलेगा। यह व्यवस्था जल्द ही पूरे प्रदेश में लागू होने वाली है। अभी जनपद में पायलट प्रोजेक्ट के तहत कुल नब्बे महिलाओं का चयन किया गया है.

 उत्तर प्रदेश विद्युत विभाग अपनी बिजली आपूर्ति का बिल वसूलने में फेल हो गया है. कैम्प लगाकर उपभोक्ताओं को जागरूक करने से लेकर वसूली में छूट देने के बाद भी अपने लक्ष्य से लगातार पिछड़ता जा रहा है. 

इसके मद्देनजर अब बिजली बिल वसूली के सिस्टम को बदलने की कवायद शुरू कर दी है। इसे आजीविका मिशन से भी जोड़ रहा है ताकि बिल की वसूली जगह जगह गांवों व अन्य संस्थाओं से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करें।

 इनके चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। जनपद में 90 महिलाओं की पहले लगाया जाएगा। अब जल्द ही इन्हें बकाया बिजली बिल की वसूली की जिम्मेदारी मिलने वाली है। 

  विभागीय सूत्रों का कहना है कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दो हजार रुपये तक के बकाया बिल वसूला पर 20 रुपये कमीशन दिया जाएगा। इसके बाद दो हजार से अधिक बिल वसूली पर एक प्रतिशत कमीशन मिलेगा। 

61 हजार उपभोक्ताओं पर 50 करोड़ से अधिक का बिजली बिल बकाया

सकलडीहा विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता आशीष कुमार सिंह ने बताया कि यहां से जुड़े तकरीबन 61 हजार उपभोक्ताओं पर 50 करोड़ से अधिक बिल बकाया है।  विभाग ने कई बार विद्युत कैम्प  लगाकर वसूली किया मगर लक्ष्य के अनुरूप नहीं हो पाया।

 विभाग ने उपभोक्ताओं के लिए छूट की भी योजना को चलाई, फिर भी बहुत हद तक लाभ अर्जित नहीं कर सका। यहां बकायेदारों से बिल वसूली के अभियान चलाया जा रहा है। कई जगहों पर कनेक्शन भी काट गए हैं और उनका पावर भी बढ़ाया गया है। कइयों को बिजली चोरी में जेल भी भेजा गया है।

जल्द दिखेंगी बिल वसूलते आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाएं 

आजीविका मिशन के सकलडीहा प्रभारी महेंद्र ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जल्द ही बिजली बिल की वसूली करते हुए देख पाएंगे. जब वे आप के घर पहुंच कर यह बताएंगी कि आप के ऊपर इतना रुपये बिल बकाया है.  

उन्होंने बताया कि इसके बदले  समूह की महिलाओं को कमीशन मिलेगा. इन महिला समूहों के चयन की प्रक्रिया जल्द ही पूरी होने वाली है. प्रत्येक विकास खंड में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में एक महिला का चयन की गया है.

Source: विशाल पटेल