आरपीएफ व रेलवे की क्राइम ब्रांच ने फर्जी टिकट बनाने वाले को किया गिरफ्तार

आरपीएफ व रेलवे की क्राइम ब्रांच ने फर्जी टिकट बनाने वाले को किया गिरफ्तार

●Chandauli News In Hindi

●आरोपी के पास से एक लाख रुपये का 98 ई टिकट व 18 फर्जी आईडी हुआ बरामद, आरपीएफ जांच में जुटी


●Purvanchal News Print

पीडीडीयूनगर(चंदौली): आरपीएफ डीडीयू व रेलवे की क्राइम ब्रांच टीम को बुधवार की देर शाम को उस समय बड़ी सफलता मिली जब उसने फर्जी टिकट बनाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया.

टीम ने उसके पास से 98 टिकट 18 फर्जी आईडी,लैपटॉप,मोबाइल बरामद किया. पुलिस द्वारा की गयी छापेमारी में बीती देर शाम पकड़ा गया आरोपी प्रताप वर्मा धानापुर कस्बे का रहने वाला है.

बता दें कि वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्रा के निर्देश पर डीडीयू प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने धानापुर स्थित एक जन सेवा केंद्र की दुकान में छापेमारी की जहां से फर्जी टिकट बनाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. 

उसके दुकान से 98 ई टिकट व 18 फर्जी आईडी भी बरामद हुई है टिकट की कुल कीमत 1 लाख 8 हजार आंकी गयी. पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल,एक लैपटॉप के साथ ही  पटना सिकंदराबाद एक्सप्रेस का 5 तत्काल ई टिकट भी बरामद किया

उसके लैपटॉप से 18 फर्जी आईडी भी मिली. लैपटॉप को कब्जे में लेकर जांच कराई जा रही है. इस चेकिंग अभियान में मुख्य रूप से उपनिरीक्षक बाल गंगाधर,आरपीएफ क्राइम ब्रांच के पवन कुमार,दुर्गेश आनंद आदि लोग उपस्थित रहे.

रिपोर्ट: रविन्द्र यादव