कमालपुर/चंदौली। युवा भाजपा नेता आशुतोष सिंह आशु के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने शुक्रवार को कादिराबाद गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का 104वी जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कार्यकारिणी सदस्य गणेश अग्रहरि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उनके जीवन चरित्र पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।
भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य गणेश अग्रहरि ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच थी कि समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति को योजना का लाभ मिलना चाहिए।
आज पार्टी उनके सिद्धांतो पर चल रही है। वह जनसंघ के राष्ट्रजीवन दर्शन के निर्माता माने जाते है। उन्हें जनसंघ की आर्थिक नीति का रचनाकार भी माना जाता है।
उनकी सोच थी कि सामान्य मानव का सुख आर्थिक विकास से हो सकता है। उन्होंने देश को एकता व अखंडता में पिरोने में अहम योगदान किया था।
आज देश उनके आदर्शो व अंत्योदय की सोच पर चलकर विकास की नई इबारत लिख रहा है।
वही ओनावल सेक्टर व ड़ेढगांवा सेक्टर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर युवा नेता आशुतोष सिंह आशु ,परमहंस मौर्य, अभिषेक सिंह, चन्दन गुप्ता, हर्षवर्धन सिंह, गौतम तिवारी, रामेश्वर राम,संजय सिंह आदि रहे।
Source: रविन्द्र यादव