विवाहिता महिला और प्रेमी मिला आपत्तिजनक स्थिति में ,ग्रामीणों ने जूतों की माला पहनाई

विवाहिता महिला और प्रेमी मिला आपत्तिजनक स्थिति में ,ग्रामीणों ने जूतों की माला पहनाई

झारखंड में विवाहिता महिला और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर हंगामा हो गया। देखते ही देखते ही वहा ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई।

●Purvanchal News print

Edited By: Harvansh Patel/BNE 

सांकेतिक तस्वीर





         रांची। झारखंड में विवाहिता महिला और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर हंगामा हो गया। देखते ही देखते ही वहा ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई और ग्रामीणों ने सजा के तौर पर दोनों को जूतों और चप्पलों की माला पहना दी। 

महिला साहेबगंज के शिव पहाड़ गांव की है। वह शिव पहाड़ में अपने रिश्तेदार के यहां रहती थी। 

इसे भी पढ़ेहाथरस में गैंगरेप के बाद दलित युवती की हालत नाजुक, वेंटिलेटर सपोर्ट से चल रही उसकी सांसें 

स्थानीय पुलिस ने बताया कि महिला पहले से ही शादीशुदा है लेकिन शादी के बाद भी उसका प्रेमी से चक्कर चलता रह है। शुक्रवार रात को प्रेमी उसके घर गया। जहां दोनों साथ भाग निकले, बाद में ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पाया।

ग्रामीणों ने दोनों को अर्धनग्न हालत में ही चप्पल और जूतों की पहनाकर पूरा गांव घुमाया और आरोपी प्रेमी पर 5 लाख का जुर्माना भी लगाया। 

जब पुलिस गांव में पहुंची और दोनों को बचाने की कोशिश की, तब ग्रामीणों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।