पूर्वांचल/ चंदौली। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को अलीनगर स्थित कैंप कार्यालय पर खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई।
इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सोमवार को प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया।
इन्होंने कहा कि प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में भ्रष्टाचार, महंगाई ,बेरोजगारी, हत्या, बलात्कार जैसी जघन्य घटनाएं इतना बढ़ गयी है कि आम लोगों का जीना हराम हो गया है। ऐसी सरकार के खिलाफ हम लोगों को आवाज बुलंद करने की जरूरत है।
कहा- इसके खिलाफ राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर सोमवार को प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा।जिसमें अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का काम करें।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष प्रदीप यादव,सभासद विनय यादव डब्बू, रामविलास प्रधान, मनोज मास्टर, महेश सोनकर, प्रिंस मिश्रा आदि मौजूद रहे। source- रविन्द्र यादव