चन्दौली। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त परिणाम में 31 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिनमें से 1 शिशु, 10 महिला तथा 20 पुरूष है। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है।
इनमें से 1 स्वास्थ्य विभाग, 1 पुलिस विभाग, 1 रेलवे विभाग, 1 कपड़े की दुकान, 5 किसान, 5 गृहणी, 1 लेबर, 1 प्राईवेट डाक्टर, 4 प्राईवेट जाॅब, 1 प्राईवेट टीचर, 2 छात्र से सम्बन्धित है।
जनपद चन्दौली में ये क्रमशः बरहनी के 3, चकिया 8, चन्दौली ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र से 6 व नगरीय क्षेत्र से 1, नौगढ़ के 1, नियामताबाद के 4 व डी.डी.यू नगर के 7, सकलडीहा के 1 रहने वाले है।
इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है। जनपद में कोविड जाॅच हेतु आज कुल 1169 नमूने संग्रहित किये गए। आज 47 व्यक्ति स्वस्थ्य हुए।
इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 3325 केस व इनमें एक्टीव केस की संख्या 230 है। 3060 स्वस्थ्य हो चुके है व अब तक कुल 35 मृत्यु हो चुकी है।
source- रविन्द्र यादव