●Aligarh News In Hindi
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद में 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। इस तरह की घिनौनी हरकत रिश्ते में उसके चाचा ने किया है।
![]() |
सांकेतिक तस्वीर, फोटो |
●Purvanchal News Print
●Edited By-PNP
अलीगढ़/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद में 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। इस तरह की घिनौनी हरकत रिश्ते में उसके चाचा ने किया है। वह पुलिस से गिरफ्तारी के डर से फरार बताया जा रहा है।
इस वारदात को जंगल में ले जाकर किया गया। वह मौके से फरार हो गया है। बच्ची को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उसकी हालत ठीक नहीं है।
पुलिस मुकदमा दर्ज आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में चार साल की बच्ची को जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
यह बच्ची घर के बाहर सो रही थी तभी उसके चाचा ने गोद में उठा कर जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी इस घिनौनी हरकत ने रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। जो पुलिस से बचने के लिए फरार बताया जा रहा है।
इस मामले में एक्शन में आ गई है आरोपी को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी शुरू कर दी है।
बढ़ता रेप: यूपी सरकार और प्रशासन के लिए यह बेहद गंभीर मामला
यूपी में रेप की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। यह सरकार और प्रशासन के लिए बेहद गंभीर मामला है।
भाजपा सरकार को ऐसे मामले में काफी सतर्कता बरतने की जरूरत है। बहुत संभल कर काम करना होगा क्योंकि महिला सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है।
महिलाएं ही नहीं छोटी बच्चों के साथ में जो यहां हो रहा है, इसकी जवाबदेही के लिए कोई तैयार नहीं है। कैसे रुकेगा ऐसी घटनाएं अब यह उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा सवाल हो गया है?