स्व.शिवा नंद पाण्डेय
Purvanchal News Print
कैमूर( बिहार)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रखर वक्ता स्व. शिवानंद पाण्डेय की 9वीं पुण्यतिथि पर उनके बड़े पुत्र दीपक पाण्डेय रवि (लेक्चरर सह बिहार युवा विकास मंच के कैमूर जिला अध्यक्ष )ने स्वर्गीय पाण्डेय के पावन स्मृति पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। साथ ही उनके राजनीति जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पिताजी को कैमूर जिला हमेशा उन्हें उत्कृष्ट सेवा की प्रगति की प्रयासों के लिए याद रखता है और रखेगा।वे कैमूर से लेकर बिहार की राजनीतिक स्तर तक लोकप्रियता रही।
स्व. पाण्डेय 1974 ई. के जयप्रकाश आंदोलन में उनकी सक्रिय भूमिका रही है और उनके साथ बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे स्व.लालमुनी चौबे दोनों लोग एक ही बेड बिस्तरा पर सोते थे और एक ही साथ बैठकर भोजन भी करते थे।
स्व.लालमुनी चौबे पिताजी को अपना छोटा भाई के साथ साथ अपना दाहिना अंग मानते थे।
आज ये दोनों महान विचारक इस दुनिया में नहीं है। स्व.पाण्डेय जिन्होंने जमीन से जुड़े रहकर राजनीति की और जनता के रुप में लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी!एक ऐसे इंसान जो बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों सभी के बीच लोकप्रिय थे।
कैमूर की राजनीति में मूल्यों और आदर्शों को स्थापित करने वाले राजनेता के रूप में शिवानंद पाण्डेय का काम बहुत शानदार रहा!सबके चहेते और विरोधियों का भी दिल जीत लेने वाले बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी शिवानंद पाण्डेय सार्वजनिक जीवन बहुत ही बेदाग और साफ-सुथरा था।
इसी कारण स्व. पाण्डेय का हर कोई सम्मान करता था और उनके विरोधी भी उनके प्रशंसक थे!कैमूर राजनीति के युग पुरूष, श्रेष्ठ राजनीतिज्ञ, कोमल ह्रदय, संवेदनशील मनुष्य अजातशत्रु स्व. शिवानंद पाण्डेय का 21 अक्टूबर 2011 को 55 वर्ष की उम्र में वाराणसी के बी एच यू में इलाज के दौरान निधन हो गया।
उनका व्यक्तित्व हिमालय के समान विराट था।स्व. पाण्डेय कैमूर के लोगों के जीवन में अपनी महान उपलब्धियों और अपने विचारों का ऐसा उजाला डालकर गए है जो कि कैमूर के नौजवानों को सदा राह दिखाते रहेंगे।
लेक्चरर दीपक पाण्डेय रवि ने नम आँखों से श्रद्धांजलि देते हुए कहा "पापा.... आप इस दुनिया में नहीं है लेकिन मुझे पता है आप जहाँ भी हैं हमेशा मेरे साथ है, "आपको शत् शत् नमन "।