किसान दम्पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

किसान दम्पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

 Lucknow News In Hindi

एक किसान दंपत्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। उनका शव घर में फंदे से लटकता पाया गया। इन दिनों वे दोनों खेती में हो रहे घाटे से काफी परेशान रहते थे। 

●Purvanchal News Print

बदायूं/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में गुरुवार को एक किसान दंपत्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इन दिनों वे खेती में हो रहे घाटे से काफी परेशान रह रहे थे।  पुलिस घटना की जांच में जुट गई।

सांकेतिक फोटो

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण क्षेत्र सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि इस्लामनगर क्षेत्र के मेकला गांव में किसान जाबिर 25 वर्ष व उसकी पत्नी आसमा 22 वर्ष साथ में रहते थे, उसके तीन भाई भी आसपास ही मकानों में ही रहते हैं।

 आज सुबह प्रतिदिन की भांति जब साबिर अपने खेत नहीं पहुंचा तो उसके पिता घर जाकर गेट खटखटाया मगर अंदर से कोई जवाब न मिलने पर उसने अपने बेटों से देखने को कहा। उनके बेटे छत के रास्ते घर में पहुंचे तो देखकर सन्न रह गए कि जाबिर और आसमा फांसी पर लटके हुए हैं। 

बताया जाता है कि खेती में हो रहे काफी नुकसान से दोनों किसान दंपत्ति बराबर परेशान रहते थे, इसलिए आजकल उन्हें खेती से लगाव कम होता जा रहा था। खेतों पर निर्भर रहने की वजह से उनकी आमदनी भी कम हो गई थी। इसी बीच आज उन दोनों ने आत्महत्या कर लिया। इस घटना की खबर लगते ही ग्रामीण व किसानों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस मौत की असली वजह के लिए छानबीन शुरू कर दी है।