![]() |
महिला हेल्प डेस्क का उदघाटन करतीं प्रधानाध्यापिका सुषमा देवी |
धीना/चंदौली। महिलाओं के सुरक्षा व आत्मसम्मान के लिए धीना थाना पर शुक्रवार को थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति के नेतृत्व में 'मिशन शक्ति योजना' की शुरुआत किया गया। मुख्य अतिथि यूपीएस कमालपुर प्रधानाध्यापिका सुषमा देवी ने फीता काटकर महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। वहीं महिलाओं व किशोरियों को मिशन शक्ति योजना के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।
प्रदेश सरकार महिलाओं के आत्मसम्मान व सुरक्षा को लेकर काफी गम्भीर है। इसके लिए थानो महिला हेल्प डेस्क खुलवाने के काम कर रही है। ताकि महिलाएं बेझिझक थानों पर महिला पुलिसकर्मियो से अपनी समस्या की जानकारी दे सके।
इसके लिए धीना थाना पर महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति ने महिलाओं व किशोरियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं में महिला हेल्प लाइन, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन सहित महिला सशक्तिकरण पर जानकारी दिया।
थाने पर तीन शिफ्ट में महिला पुलिसकर्मियों में आरती यादव, अनुराधा सिंह, आरती सरोज, नीलम, प्रतिभा, रिशू की तैनाती रहने का निर्देश दिया।
जबकि कोविड 19 को देखते हुए पानी, सेनेटाइजर व मास्क सहित आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता रखने को निर्देशित किया।
इस मौके पर थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति, उपनिरीक्षक राजनारायण पांडेय, दुर्गादत्त यादव, चौकी प्रभारी कमालपुर कपिलदेव यादव, विजय बहादुर सिंह, प्रदीप चौहान, अमित यादव, नवनीत कुमार गौतम, विजय यादव आदि रहे।
रिपोर्ट- रविन्द्र यादव