अभियान में शामिल महिलाएं
अलीनगर/ चन्दौली। मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय अलीनगर के प्रांगण में आलू मिल चौकी प्रभारी दीपक पाल ने महिलाओं को सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया।
इन्होंने कहा कि आए दिन जागरूकता के अभाव में महिलाएं दरिंदगी की शिकार हो रही है। महिलाएं स्वयं जागरूक होकर अपनी रक्षा और सुरक्षा के प्रति सचेत रहें। महिलाओं को सशक्तिकरण, सम्मान व सुरक्षा के अलावा अपने अधिकारों को समझना पड़ेगा। महिलाओं को पुरुष के बराबर लाने के लिए महिलाओं को सशक्तिकरण की जरूरत है ।
महिलाओं को स्वयं निर्णय लेने की क्षमता का विकास व उनकी सोच को बदलना ही महिला सशक्तिकरण कहलाता है। सरकार महिला सुरक्षा के लिए कई हेल्पलाइन योजना चला रही है।
इसमें 1090 वूमेन पावर, 181 महिला हेल्प, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प, 1098 चाइल्ड लाइन, 112 तत्काल पुलिस सेवा ,102 व 108 एंबुलेंस आदि प्रमुख है। महिलाएं इसका प्रयोग कर खुद अपने को सुरक्षित महसूस कर सकती है।
इस मौके पर मुख्य रूप से सभासद प्रतिनिधि शिव शंकर शर्मा, कांस्टेबल अंशिका सिंह, नंद लाल पाल, अफसाना बेगम ,गरिमा सिंह ,पुष्पा देवी, पुष्पांजलि,कृष्णावती ,लीलावती आदि महिलाएं मौजूद रही।