चन्दौली में प्रथम आगमन पर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत

चन्दौली में प्रथम आगमन पर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत


स्वागत करते हुए लोग

चन्दौली/ अलीनगर। अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश कुमार गोंड को नियुक्त किया गया है। जनपद में प्रथम आगमन पर  कार्यकर्ताओं ने चकिया तिराहे पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। यहां से जुलूस के शक्ल में रेवसा गांव पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

स्वागत के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश की सरकार गोंडा आदिवासी समाज के हक को छीनने का काम कर रही है गरीबी ,महंगाई, बदहाली ,बेरोजगारी, हत्या, बलात्कार चरम पर पहुंच चुकी है। इस पर सरकार का कोई अंकुश नहीं है। हमारे समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए हम सभी को आगे आना होगा। इससे पूर्व दिल्ली से पहुंचकर रविवार को पहुंचे अपने गृह जनपद चकिया तिराहे पर स्वर्गीय गंजी प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। वही मौजूद पूर्व सांसद रामकिशुन यादव का आशीर्वाद लेकर जुलूस के शक्ल में अपने गांव रेवसा पहुंच कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वही एकजुट होने का आह्वान किया। इस मौके पर सयूस के पूर्व अध्यक्ष चकरु यादव, ग्राम प्रधान विक्की यादव, निरंजन यादव, संतोष यादव ,चंद्रशेखर यादव ,अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के जिला अध्यक्ष विजय बॉर्डर गोंड,भोनू प्रधान,संतोष गोंड, अंतू गोंड, मनोज राय ,संजय गोंड, इंद्रजीत गोंड, संतलाल गोंड, सुरेश गोंड, अजय गोंड ,मनीष गोंड, पन्नालाल गोंड, गन्नी भाई आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।