बिहार के प्रथम रविदास धाम मसोई में रविदासिया धर्म पद्धति से संपन्न हुई शादी

बिहार के प्रथम रविदास धाम मसोई में रविदासिया धर्म पद्धति से संपन्न हुई शादी

 


Hindi News/बिहार

पावन पवित्र धरती बिहार का प्रथम धाम मासोई रविदास धाम के प्रांगण में रविदासिया धर्म पद्धति से युगल जोड़ों की शादी संपन्न कराया गया।

विवाह सम्पन्न कराते रविदासिया धर्म गुरु

दुर्गावती (कैमूर)। अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के पहल पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के असीम कृपा से पावन पवित्र धरती बिहार का प्रथम धाम मासोई रविदास धाम के प्रांगण में रविदासिया धर्म पद्धति से युगल जोड़ों की शादी संपन्न किया गया।

यहां लड़का सेहरा बांधे हुए विजय कुमार पिता नथूनी राम और वधू सोमरी कुमारी पिता सुग्रीव राम के गले में जयमाल डालकर जीवन साथी बना लिया और अपने पांच प्रतिज्ञा के साथ आजीवन सुखमय जीवन व्यतीत करने का संकल्प लिया।

 वधू सोमरी कुमारी ने भी प्रतिज्ञा के साथ मधुर प्रेम और विजय कुमार को अपना पति मान कर आजीवन सुखमय जीवन बिताने का संकल्प लिया।

शादी मंडप में दूल्हा दुल्हन

वर और वधू के अभिभावकगण ने राजी खुशी से रविदास धाम मसोई के प्रांगण में शादी संपन्न कराया। लड़की के पिता सुग्रीव राम और माता मालती देवी ग्राम रामपुर भभुआ थाना निवासी तथा लड़का के पिता नथूनी राम माता शांति देवी ग्राम खामीदौरा थाना दुर्गावती निवासी दोनों परिवार के मौजूदगी में राजी खुशी से विवाह का कार्यक्रम संपन्न कराया गया।

 और वर पक्ष के तरफ से लड़के के बड़े भाई कामेश्वर राम, महेंद्र गुरु, धनंजय राम, राधेश्याम, बबलू राम तथा वधू पक्ष के तरफ से सुग्रीव राम, मालती देवी, राजेश्वर राम, गोवर्धन राम आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी वर-वधू के ऊपर पुष्प अर्पित कर संत गुरु रविदास जी एवं बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर के चरणों में नमन करते हुए नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया गया।

रिपोर्ट:संजय मल्होत्रा