पुआल जलाने वाले किसान होंगे सरकारी योजनाओं से वंचित

पुआल जलाने वाले किसान होंगे सरकारी योजनाओं से वंचित

Hindi News / प्रयागराज

पुआल जलाने वाले किसानों के प्रति उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कड़ा रुख अपनाते हुए दो बार से अधिक बार पुआल जलाते पकड़े जाने पर मिल रही सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित करने की चेतावनी दी है।
पुआल जलाता किसान

 प्रयागराज (पूर्वांचल/उत्तर प्रदेश)। पुआल जलाने वाले किसानों के प्रति उत्तर प्रदेशकी योगी सरकार कड़ा रुख अपनाते हुए दो बार से अधिक बार पुआल जलाते पकड़े जाने पर मिल रही सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित करने की चेतावनी दी है। 

जिला कृषि अधिकारी अश्वनी सिंह ने शनिवार को बताया कि पुआल जलाते समय पकड़े जाने वाले किसानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जो भी किसान दो बार से अधिक पुआल जलाते पकड़े गए तो उस किसान को मिलने वाली सम्मान निधि आदि योजनाओं समेत किसी भी प्रकार के लाभ लेने से वंचित कर दिया जायेगा।  

मालूम हो कि प्रयागराज में पूआल जलाने वाले 5 किसानों के खिलाफ दर्ज कराई गई है। इस चेतावनी के पूर्व जिन किसानों पर मुकदमा दर्ज हुआ उसमें खुटरिया गांव की धनपति देवी, सोरांव तहसील क्षेत्र के गांव देवापुर के श्यामलाल, बिहारीलाल और कैलाशी देवी हैं। 

फूलपुर के गांव सराय अब्दुल मलिक और गांव अमोलवा के किसान पुआल जलाते हुए सेटेलाइट में देखे गए हैं। इन्हें चिह्नित किया जा रहा है। इन पर जुर्माना लगाया जाएगा। 

इतनी राशि देनी होगी जुर्माने में

दो एकड़ से कम पुआल जलाने पर किसान पर ढाई हजार जुर्माना लगाया जाएगा। पांच एकड़ तक पुआल जलाने पर पांच हजार और इससे अधिक खेत का पुआल जलाने वाले किसान पर 15 हजार रुपये जुर्माना जगाया जाएगा।

जागरूकता के बाद भी किसान जलाए पुआल

पुआल न जलाने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए राजस्व और कृषि विभाग की टीम रोजाना गांव-गांव में जागरूकता गोष्ठी कर रही है। साथ ही प्रचार वाहन से जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद किसान लापरवाही कर रहे हैं।

क्या कहते हैं विनोद कुमार शर्मा, उप कृषि निदेशक

उप कृषि निदेशक विनोद विनोद कुमार शर्मा कहते हैं कि पुआल खेत में न जलाया जाए, इसके लिए जागरूक किया जा रहा है। फिर भी किसान खेतों में पुआल जलाएंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।