भाजपा ने एक सौ एक लोगों को दिलाई सदस्यता

भाजपा ने एक सौ एक लोगों को दिलाई सदस्यता

लोगों को सम्मानित करते वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी

नई बाज़ार/चन्दौली।
भाजपा ने सकलडीहा मण्डल क्षेत्र के नईबाजार, महेसुवां, काँधरपुरमें 101 लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया। इस अवसर पर लोंगों को सम्मानित भी 
किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता सूर्यमुनि तिवारी के नेतृत्व एवं मंडल अध्यक्ष भानू सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य किसान मोर्चा मोती सिंह मौर्य आदि ने 75 पुरुष व 26 महिलाओं ने सदस्यता ग्रहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरधारी राजभर व संचालन अमरजीत राजभर ने की।

कार्यक्रम में भाग लेते लोग
 
आयोजित कार्यक्रम में सेक्टर प्रभारी रंजय पाण्डेय, ग्राम प्रधान चंद्रिका राजभर,अनूप पाठक, संतोष मौर्य,अजित पाठक, उमेश गोड, रतन लाल,महेन्द्र सोनकर, धर्मेन्द्र सोनकर, शिवधर मौर्य, मुन्ना मौर्य, नारद राम, शारदा देवी, सुनिता देवी, जोखनी देवी, माधुरी देवी, हिरा चौहान बूथ अध्यक्ष बलिराम गोड, गुलाब राय आदि लोग उपस्थिति थे।

Source-महेंद्र प्रताप गोंडसे