दो अक्टूबर: गांधी व शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया किसान सत्याग्रह, दी श्रद्धाजंलि

दो अक्टूबर: गांधी व शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया किसान सत्याग्रह, दी श्रद्धाजंलि


        धरना पर बैठे कांग्रेसजन

●Purvanchal News Print
मुग़लसराय। आज दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी चन्दौली व शहर कांग्रेस कमेटी मुगलसराय के संयुक्त तत्वावधान में जिला मुख्यालय पर किसान सत्याग्रह कांग्रेसजनों ने किया।साथ ही भाजपा सरकार द्वारा पारित किसान कृषि बिल का विरोध किया गय तथा हाथरस गैंगरेप की शिकार पीड़िता को न्याय देने, उसके परिवार को प्रशासनिक धमकी से मुक्त कराने की मांग की गई।
शहर अध्यक्ष ने महापुरुषों को उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया
श्रद्धाजंलि देते शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता 

वहीं मुग़लसराय में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामजी गुप्ता के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर गांधी कॉम्प्लेक्स में उनके प्रतिमा व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती पर शास्त्री पार्क जी.टी.रोड में उनके प्रतिमा पर शहर कांग्रेस कमेटी मुगलसराय कांग्रेसजनों के माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।