![]() |
नील गाय का शिकार करते दो गिरफ्तार |
टीम ने शिकारियों के पास से दो धारधार चाकू और करीब 10 किलो नील गाय का मांस बरामद किया है। दोनों अभियुक्तों को भारतीय वन्यजीव अधिनियम 1972 की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर के कोविड-19 का परीक्षण कराकर जेल भेज दिया गया।
नक्सल क्षेत्र होने के बावजूद सोनभद्र के सरहद का जंगल वन्यजीवों के शिकारियो के लिए काफी मुफीद जगह माना जाता है। अक्सर वन्यजीवों के शिकार करने लिए इन जंगलों में शिकारी अपना शौक पूरा करने चले आते हैं।
भोर में शिकारियों ने एक नीलगाय को अपना निशाना बना लिया था। इसी दौरान भोर में गश्त पर निकले थानाध्यक्ष चकरघट्टा राजेश सरोज एवं वन क्षेत्राधिकारी इमरान खान को मुखबिर से किसी जानवर का शिकार किए जाने की सूचना मिली।
इस पर वन क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष हमराहियो साथ शिकारियों को तलाश करते हुए चकरघट्टा मार्ग के नजदीक पहुंचे तो वहां कुछ लोग भोर में संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई पड़े और पुलिस को देखकर भागने लगे। भाग रहे दो लोगों को पकड़ लिया गया और इनसे पूछताछ करने के दौरान मामला खुल गया।
पकड़े गए सिराज पुत्र अलीम शाह ग्राम बरवाडीह एवं अलगू पुत्र भग्गू ग्राम बैरगाढ़ थाना चकरघट्टा का तलाशी किया गया तो 2 धारदार चाकू के साथ बोरी में 10 किलो नील गाय का मांस बरामद किया।
अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि ये लोग खुद का शौक पूरा करने के लिए शिकार करते रहे हैं। गश्तके दौरान वन दरोगा विजय यादव, वनरक्षको में राजकुमार, महेंदर प्रताप, शैलेश वर्मा ,सद्गुरु गुप्ता ,शिवपाल समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।