Hindi Samachar-बिहार/ विधान सभा चुनाव
अबकी बार बिहार विधानसभा चुनाव में सांसे अटका देने वाली कांटे की टक्कर में 1000 से भी कम वोट से ग्यारह सीटों पर जीत हार के फैसले हुए हैं।
इसमें यदि जरा सा उलटफेर हुआ होता तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के हाथ से सत्ता खिसकना तय था।
![]() |
फाइल फोटो |
Purvanchal News Print
रिपोर्ट-संजय मल्होत्रा
पटना। अबकी बार बिहार विधानसभा चुनाव में सांसे अटका देने वाली कांटे की टक्कर में 1000 से भी कम वोट से ग्यारह सीटों पर जीत हार के फैसले हुए हैं। इसमें यदि जरा सा उलटफेर हुआ होता तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के हाथ से सत्ता खिसकना तय था।बिहार में सरकार बनाने की जरूरी 122 के जादुई आंकड़े से मात्र तीन सीट अधिक जीतने वाला राजग ने 5 सीट मात्र 12 से 951 वोट के अंतर से चुनाव जीतने में कामयाब रहा। यही नहीं बल्कि इसके दम पर सत्ता भी हासिल कर ली है।
जानकारी के मुताबिक इस मुकाबले में 11 सीटों में से सबसे अधिक जदयू की सबसे अधिक 4 सीटें रही। जबकि भारतीय जनता पार्टी के खाते में केवल एक सीट है।
वहीं अन्य पांच सीटों में 3 राजद व एक-एक भाकपा, लोजपा व निर्दलीय के खाते में गई। यही नहीं इसी तरह कुल 12 सीटों पर हर जीत का फैसला महज 2 हजार से कम वोटों के अंतर में हुआ। जबकि इसमें 4 कांग्रेस, 3 राजद व साथ ही दो भाजपा जितने मद कामयाब रही। इसी आधार पर निर्वाचन आयोग यह साबित करता है कि कहीं भी चुनाव में कोई गड़बड़ी नही हुई। कब वोटों से सभी पार्टियों की हार जीत हुई है।