यूपी में अब तक 17 लाख से अधिक मीट्रिक टन धान की गई सरकारी खरीद

यूपी में अब तक 17 लाख से अधिक मीट्रिक टन धान की गई सरकारी खरीद

 Hindi Samachar- Uttar Pradesh

 यूपी सरकार ने समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत स्थापित किए गए धान क्रय केंद्रों के माध्यम से अब तक 17.07 लाख मैट्रिक टन धान की खरीद सीधे किसानों से की है। 





                                             


Purvanchal News Print

लखनऊ। यूपी सरकार ने समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत स्थापित किए गए धान क्रय केंद्रों के माध्यम से अब तक 17.07  लाख मैट्रिक टन धान की खरीद सीधे किसानों से की है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में 12.08 लाख मैट्रिक टन धान की खरीद किया गया था।

खाद एवं रसद विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में इस वर्ष लगभग डेढ़ गुना अधिक धान की खरीद की गई है। 

जबकि इस योजना से अब तक 3 लाख 2 हजार 66 किसान लाभान्वित हुए हैं तथा किसानों को 1922.73 करोड़ रुपए का भुगतान सीधे उनके खाते में किया गया है। यूपी में अब तक 17 लाख से अधिक मीट्रिक टन सरकारी धान की गई।

लापरवाही बरतने पर धान क्रय करने वाली एजेंसियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई 

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने आज सोमवार को देवरिया जनपद में धान क्रय केंद्र करने वाली एजेंसी को चेतावनी देते हुए कहा कि धान खरीद में लापरवाही बरतने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वे यहां धान खरीद की समीक्षा के दौरान इस मामले में स्पष्ट निर्देश दिया है कि धान क्रय केंद्र कर रही कोई भी एजेंसी किसानों से धान खरीद करने में किसी प्रकार की लापरवाही या बहानेबाजी का रवैया अपनाती है तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने ऐसे क्रय केंद्रों के खिलाफ भी जांच पड़ताल करने का संकेत दिया। वहां के क्रय केंद्र प्रभारी तत्काल धान खरीद में बढ़ोतरी सुनिश्चित करें अगर यदि ऐसा नहीं हुआ तो उन्हें भी नहीं बख्शा जाएगा।