Hindi Samachar/चन्दौली
जनपद में स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त परिणाम में 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिनमें से 2 महिला, 2 बालक व 8 पुरूष शामिल हैं। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं।
Purvanchal News Print
चन्दौली। आज स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त परिणाम में 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिनमें से 2 महिला तथा 2 बालक व 8 पुरूष है। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है।
कौन- कौन है संक्रमित ? इनमें से 2 किसान, 2 गृहणी, 1 लेबर, 2 प्राईवेट जाॅब, 2 छात्र व 1 ट्रान्सपोर्ट बिजनेस से संबंधित है।
किस जगह कितना पॉजिटिव है ? चन्दौली जिले में क्रमशः बरहनी ब्लाक के 1, चहनियाॅ के 4, चन्दौली ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र के 2 व नगरीय क्षेत्र के 1, नियामताबाद के 2, डी.डी.यू. नगर के 1 व सकलडीहा ब्लाक के 1 रहने वाले है। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है।
चन्दौली में कोविड के अब तक 4200 केस
जनपद में कोविड जाॅच हेतु आज कुल 1513 नमूने संग्रहित किये गए। आज 6 व्यक्ति स्वस्थ्य हुए। इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 4200 केस व इनमें एक्टिव केस की संख्या 153 है। 3999 स्वस्थ्य हो चुके है व अब तक कुल 48 मृत्यु हो चुकी है।