Hindi Samachar- चन्दौली
विभिन्न मांगों के समर्थन में जन अधिकार पार्टी व भागीदारी संकल्प मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डीएम कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति व राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
● राष्ट्रपति व राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपे
डीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए

Purvanchal News Print
चन्दौली। विभिन्न मांगों के समर्थन में जन अधिकार पार्टी व भागीदारी संकल्प मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डीएम कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति व राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त किया गया। डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने की मांग की गई। आरोप लगाया गया कि पिछड़ों के आरक्षण के हक को छीना जा रहा है।
उनको छात्रवृत्ति नहीं दी जा रही है। धरने में कृषि नीति का विरोध किया गया तथा कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की गई।
किसानों के साथ सौतेला व्यवहार का भी आरोप लगाया गया। कहा गया कि बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है, उस पर अंकुश लगाने की मांग की गई। किसानों को खाद बीज के लिए भटकना पड़ रहा है। सड़कें जर्जर हो चुकी है और आम जनता दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
जिला मुख्यालय पर आज धरने का 23 वां सोमवार था। चन्दौली में सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को प्रदर्शन किया जाता है।
धरना प्रदर्शन में कन्हैया सिंह कुशवाहा, सुनील कुमार मौर्य, गुरू पूरन पटेल, अवधेश कुमार मौर्य, राकेश मौर्य, कमलेश सिंह, भोला आदि लोग शामिल हुए।
......(रिपोर्ट -उदय कुमार राय)