Hindi Samachar-लखनऊ
समाजवादी पार्टी की 14 दिसंबर को राज्यव्यापी धरने की तैयारी शुरू हो गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उस दिन किसान आंदोलन के समर्थन में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण ढंग से धरना प्रदर्शन करने का निर्देश दिया है।
![]() |
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव |
लखनऊ। समाजवादी पार्टी की 14 दिसंबर को राज्यव्यापी धरने की तैयारी शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 14 दिसंबर को किसान आंदोलन के समर्थन में पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण ढंग से धरना प्रदर्शन करने का निर्देश दिया है।
श्री यादव यहां शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि पार्टी किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और किसानों के समर्थन में 7 दिसंबर से लगातार यात्राएं निकाल रही है। इसकी शुरुआत 7 दिसंबर को स्वयं के धरना और गिरफ्तारी से हुई थी।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सत्ता के दुरुपयोग करते हुए किसानों व उनके कार्यकर्ताओं के ऊपर पर दमन चक्र चलाने के बावजूद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अपने अपने संसाधनों से पैदल, बैलगाड़ी, मोटरसाइकिल, साइकिल से किसान यात्रा निकाल रहे हैं।
किसान यात्राओं के समर्थन में आम आदमी भी सपा के साथ खड़ा हो रहा है। आगामी 14 दिसम्बर को शांतिपूर्ण तरीक़े से राज्यव्यापी धरना दिया जाएगा।