Hindi Samachar-Chandauli
शुक्रवार को प्राप्त परिणाम में दो सीआरपीएफ जवान सहित कुल 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। जिनमें से आधा दर्जन महिलाएं एवं 9 पुरूष हैं। 
फाइल फोटो, सांकेतिक

चन्दौली। शुक्रवार को प्राप्त परिणाम में 15 लोगों की रिर्पोट पॉजिटिव निकली है। जिनमें से 6 महिला एवं 9 पुरूष है। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है।
इनमें से दो सीआरपीएफ, 1 रेलवे विभाग, 1 व्यापारी, 1 अध्यापक, 5 गृहणी, 2 प्राइवेट जाॅब व 1 छात्र से संबंधित है। जनपद चन्दौली में ये क्रमशः चन्दौली ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र से 2 व नगरीय के 1, चकिया के 1, धानापुर के 1, नियमताबाद के 1 व डीडीयू नगर के 9 रहने वाले है।
इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है। जनपद में कोविड जाॅच हेतु आज कुल 1231 नमूने संग्रहित किये गए। आज 7 व्यक्ति स्वस्थ्य हुए है।
इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 4459 केस व इनमें एक्टिव केस की संख्या 178 है। 4229 स्वस्थ्य हो चुके है व अब तक कुल 52 मृत्यु हो चुकी है।