Hindi Samachar/ कैमूर
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लरमा के दक्षिण तरफ नहर के पास एक खलिहान के बगल में अलाव से निकली चिंगारी से खलिहान में 300 बोझा धान जलकर राख हो गया।
![]() |
खलिहान में रखा धान का बोझा जल गया |
दुर्गावती ( कैमूर )। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लरमा के दक्षिण तरफ नहर के पास एक खलिहान के बगल में गांव के ही छोटे-छोटे नाबालिक बच्चों द्वारा अलाव जलाकर हाथ सेकने का काम किया जा रहा था कि अचानक अलाव से निकली चिंगारी आग का गोला बन गया और पास के ही खलिहान में रखे 300 धान का बोझा जल कर राख हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार लरमा गांव निवासी दीनानाथ राम पिता बाबूलाल राम गांव के ही किसानों के खेत में धान की कटाई कर बन्नी मजदूरी के रूप में मिले धान का बोझा गांव के ही चेथरू राम के खलिहान में रखा हुआ था। कि अचानक आग लग जाने के कारण धू धू कर जलकर राख हो गया।
बता दें कि दीनानाथ राम नगीना राम मनोज राम प्रभु कुमार चारों पिता बाबूलाल राम यह सभी मजदूर वर्ग के किसान हैं जो पूरे परिवार के साथ बड़े किसानों के खेत में धान की कटाई कर मजदूरी के रूप में धान का बोझा इकट्ठा कर खलिहान में दवरी करने के लिए रखा हुआ था।
खास बात तो यह है कि लॉकडाउन के विषम परिस्थिति में इन मजदूरों के ऊपर मुसीबत खड़ा हो गया था और लॉकडाउन में कहीं काम धंधा और मजदूरी करने को नहीं मिल रहा था।
लॉकडाउन में थोड़ा सा राहत मिला जो कि धान की कटाई कर मजदूर अपने परिवार का जियका चलाने के लिए हाड़ तोड़ मेहनत कर धान की कटाई किया था जो कि वह भी जलकर राख हो गया। अब देखना यह है कि शासन-प्रशासन के लोग ऐसे मजदूर वर्ग के ऊपर कहां तक मदद करते हैं।
.....(रिपोर्ट-संजय मल्होत्रा)
👉👻दोस्तों, आपको हमारी यह पोस्ट, खबर पसंद आई होगी। इसे अपने दोस्तों में शेयर करें ताकि इस पोस्ट, न्यूज के बारे में पता चल सके। और नीचे कमेंट अवश्य करें, आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी ? यदि आपका कोई प्रश्न है, तो नीचे 👇 Comment बॉक्स में हमें बताएं।