श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश के सकलडीहा तहसील इकाई का गौतम पांडेय अध्यक्ष, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव बनें महामंत्री

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश के सकलडीहा तहसील इकाई का गौतम पांडेय अध्यक्ष, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव बनें महामंत्री

Hindi Samachar/चन्दौली

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश के सकलडीहा तहसील इकाई की बैठक में सर्वसम्मति से गौतम पांडेय को अध्यक्ष व प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को महामंत्री मनोनीत किया गया।

सभी सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई, माल्यापर्ण कर किया स्वागत 

● यूनियन के चन्दौली जिलाध्यक्ष ने 31 दिसम्बर तक पूरी कमेटी घोषित करने के दिये निर्देश

नव निर्वाचित सदस्यों का स्वागत करते हुए

सकलडीहा/चंदौली। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश के सकलडीहा तहसील इकाई की बैठक में सर्वसम्मति से गौतम पांडेय को अध्यक्ष व प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को महामंत्री मनोनीत किया गया।
 
रविवार को यूनियन के चन्दौली जिलाध्यक्ष करूणापति तिवारी की देखरेख में सकलडीहा रेलवे स्टेशन स्थित बाबा कालेश्वर नाथ मंदिर परिसर में हुई बैठक में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश की सकलडीहा तहसील इकाई के गठन की मंजूरी दी गई। बैठक में उदय कुमार राय द्वारा तहसील अध्यक्ष पद हेतु गौतम पांडेय का नाम प्रस्तावित किया गया, जिसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया।

पदाधिकारी की घोषणा बाद हर्ष व्यक्त करते हुए

नए अध्यक्ष व महामंत्री के साथ साथी पत्रका

मीटिंग में नव मनोनीत सकलडीहा तहसील अध्यक्ष श्री पांडेय ने महामंत्री पद के लिए प्रवीण कुमार श्रीवास्तव के नाम की घोषणा की। जिस पर सभी ने सहमति व्यक्त किया।

 बैठक में चन्दौली जिला अध्यक्ष ने सकलडीहा तहसील इकाई के नवनिर्वाचित द्वय पदाधिकारियों को 31 दिसम्बर के पूर्व पूरी कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया।

 श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश के सकलडीहा तहसील के गठन के मौके पर   हरवंश पटेल, कमलेश तिवारी, कॄष्ण मोहन गुप्ता, विष्णु कुमार वर्मा, संतोष कुमार मौर्य, संजय कुमार पांडे, राजेश कुमार चौहान, राम नारायण सिंह, अनिल कुमार सेठ, राम नारायण सिंह, कृष्ण नंद सिंह यादव, संजय मल्होत्रा, सुरेश वाडेकर आदि पत्रकार उपस्थित थे।

👉👺दोस्तों, आपको हमारी यह पोस्ट, खबर पसंद आई होगी। इसे अपने दोस्तों में शेयर करें ताकि इस पोस्ट, न्यूज के बारे में पता चल सके। और नीचे कमेंट अवश्य करें, आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी ? यदि आपका कोई प्रश्न है, तो नीचे 👇 Comment बॉक्स में हमें बताएं।