Hindi Samachar-chandauli
ठंड से परेशान गरीबों के लिए सपा नेता आगे हमदर्द बनकर सामने हैं। सपा नेता बाबूलाल यादव क्षेत्र के दर्जनों गांव में गरीबों का चयन कर एक अभियान के तहत कंबल वितरण किया, जिसकी काफी सराहना की जा रही है।
![]() |
कम्बल बांटते सपा नेता |
डीडीयू नगर। ठंड के दस्तक से समाजसेवी संगठन व उसके गरीबों के लिए हाथ आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। इसी के तहत सपा नेता बाबूलाल यादव क्षेत्र के दर्जनों गांव में गरीबों का चयन कर एक अभियान के तहत कंबल वितरण किया।
क्षेत्र के बुधवार,उसरौड़ी, पचोखर,सिकंदरपुर, पांडेयपुर आदि गांव में लगभग 250 जरूरतमंदों में कंबल वितरिण किया गया। इस दौरान इन्होंने कहा कि सरकार किसानों ही नहीं बल्कि गरीबों के साथ छलने का काम कर रही है। ना तो कहीं कंबल वितरण ना ही अलाव जलाने का काम कर रही है।
यही नहीं बल्कि किसानों को धान खरीद में भी काफी अनियमितता बरती जा रही है। किसान अपनी उपज को ओने पौने दामों में बिचौलियों को बेचने को मजबूर हैं। इसके साथ ही यह किसानों के खिलाफ काला कानून बनाकर किसानों के खिलाफ अन्याय कर रही है।
यही नहीं इसके खिलाफ आवाज उठाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई कर उनकी आवाज दबाने का काम भाजपा सरकार में किया जा रहा है। कंबल वितरण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष जलालुद्दीन,जितेंद्र मौर्य, रामआसरे,रामजतन, श्यामलाल, तेजबली यादव, मंगल सिंह, राजू पांडेय आदि मौजूद रहे।
टैंकर यूनियन संघ अध्यक्ष इस्तेखार अहमद ने अलाव जलाने की मांग की
हाड़कपा देने वाली ठंड और ठिठुरन के बावजूद नगर पालिका प्रशासन अलाव जलवाने का काम नहीं कर रही है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिसको लेकर लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
नगर पालिका प्रशासन द्वारा प्रतिवर्ष ठंड को देखते हुए चट्टी चौराहों, सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने का काम करती है।
लेकिन इन दिनों ठिठुरन और तेजी से बढ़ रही ठंड के बावजूद अभी तक अलाव जलाने का काम नहीं किया गया। जिसके कारण राहगीरों स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसको लेकर टैंकर यूनियन संघ के अध्यक्ष इस्तेखार अहमद ने कहा की नगर पालिका क्षेत्र में कहीं भी अलाव जलवाने का काम नगर पालिका प्रशासन द्वारा नहीं किया जा रहा है।चेताया कि जल्द से जल्द अल्लाह जलवाने का काम नहीं किया गया तो हम लोग डीएम से मिलकर समस्या से अवगत कराएंगे।।
👉👺दोस्तों,
आपको हमारी यह पोस्ट, खबर पसंद आई होगी। इसे अपने दोस्तों में शेयर करें ताकि इस पोस्ट, न्यूज के बारे में पता चल सके। और नीचे कमेंट अवश्य करें, आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी ? यदि आपका कोई प्रश्न है, तो नीचे 👇 Comment बॉक्स में हमें बताएं।