Hindi Samachar- कैमूर
तिरोजपुर गांव में खलिहान में आग लगने से लाखों का धान जलकर राख हो गया। वहीं बगल में खड़ा ट्रैक्टर में आग लगने से बच गया। किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
दुर्गावती (कैमूर)। थाना क्षेत्र अंतर्गत तिरोजपुर गांव में खलिहान में आग लगने से लाखों का धान जलकर राख हो गया। वहीं बगल में खड़ा ट्रैक्टर में आग लगने से बच गया।
किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के अनुसार दुर्गावती थाना क्षेत्र के तिरोजपुर गांव में मंगलवार की रात विजय शंकर यादव पिता स्वर्गीय शोभा यादव के खलिहान में अचानक आग लग गयी। जिससे खलिहान में रखा हुआ 6 एकड़ का धान जलकर राख हो गया।
साथ ही बगल में रखे 8 एकड़ खेत के धान का पुआल जल गया जबकि गनीमत रही कि खलिहान में खड़ा ट्रैक्टर को लोगों की सूझबूझ से बचा लिया गया।
आग लगने के बाद मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा होकर आग को बुझाने में लग गए वही फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में मदद की। फायर बिग्रेड एवं आम लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
....(रिपोर्ट-संजय मल्होत्रा)
👉👻दोस्तों, आपको हमारी यह पोस्ट, खबर पसंद आई होगी। इसे अपने दोस्तों में शेयर करें ताकि इस पोस्ट, न्यूज के बारे में पता चल सके। और नीचे कमेंट अवश्य करें, आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी ? यदि आपका कोई प्रश्न है, तो नीचे 👇 Comment बॉक्स में हमें बताएं।