कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े का कांग्रेसजनों ने किया भव्य स्वागत

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े का कांग्रेसजनों ने किया भव्य स्वागत

 Hindi Samachar-चन्दौली

कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े का अलीनगर में कांग्रेस किसान पूर्वी जोन के उपाध्यक्ष अकील अहमद बाबू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया।

स्वागत करते हुए कांग्रेसजन, फोटो -pnp

Purvanchal News Print

डीडीयू नगर। चंदौली कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े का अलीनगर में कांग्रेस किसान पूर्वी जोन के उपाध्यक्ष अकील अहमद बाबू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान इन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। किसान अपने हक की लड़ाई लड रहा है।बावजूद इसके उनको लाठी खाने पड रही है ।किसान जेल में भरे जा रहे हैं ।ऐसे अन्नदाताओं के साथ सरकार द्वारा सौतेला व्यवहार करना देश के साथ धोखा देना है। 

वैसे भी भाजपा के तानाशाह रवैया से जनता पूरी तरह उब चुकी है। व्यापारी त्रस्त है, नौजवान बेरोजगार है, महिलाएं सुरक्षित नहीं है ।सरकार नौकरी देने के बजाय सभी संस्था को प्राइवेट सेक्टरों में बेचने का काम कर रही है। वही अकील अहमद बाबू ने कहां की भाजपा शासनकाल में  प्रशासन भी मनमाने तरीके से कार्य कर रही है।

 सरकार मनमाने तरीके से किसानों के खिलाफ बिल पास कर देश के साथ धोखा करने का काम किया है।स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से शाहिद तौसिफ, आसिफ अहमद, अरुण कुमार, विक्की खान, रिंकू पटेल, रविंद्र पासवान, मुन्ना खान ,आकाश दुबे आदि शामिल रहे।