भाजपा विधायक ने लापरवाही पर केंद्र प्रभारी के ऊपर दर्ज कराया मुकदमा

भाजपा विधायक ने लापरवाही पर केंद्र प्रभारी के ऊपर दर्ज कराया मुकदमा

Hindi Samachar-चन्दौली

सैयदराजा भाजपा विधायक सुशील सिंह ने विधानसभा के आधा दर्जन धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। मौके पर ककरही क्रय केंद्र पर धान खरीद में लापरवाही पर प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

धान खरीद में लापरवाही पर भड़के सैयदराजा विधायक

चन्दौली। सैयदराजा भाजपा विधायक सुशील सिंह ने विधानसभा के आधा दर्जन धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। मौके पर ककरही क्रय केंद्र पर धान खरीद में लापरवाही पर प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।वही किसानों के धान खरीद में लापरवाही करने वाले प्रभारियों पर कार्रवाही करवाने का चेतावनी दिया।

 
सैयदराजा भाजपा विधायक सुशील सिंह ने विधानसभा के आधा दर्जन क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण कर धान खरीददारी का जानकारी लिया।इसमें बरहनी, ककरही, सैयदराजा, अमड़ा, तलाशपुर, तेंदुहान आदि क्रय केंद्र शामिल रहे।

मौके पर ककरही क्रय केंद्र पर व्यापारियों का धान खरीद कर लक्ष्य को पूरा करवाया जा रहा था। इससे नाराज विधायक ने तत्काल केंद्र प्रभारी रवि कुमार सिंह पर किसानों के धान खरीद में लापरवाही पर मुकदमा दर्ज करवाया। 

चेताया कि किसानों के धान खरीद में लापरवाही पर किसी भी दशा में केंद्र प्रभारियों को नहीं छोड़ा जाएगा। सरकार किसानों के फसल को पारदर्शिता से क्रय केंद्रों पर खरीद करने का निर्देश दिया। 

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह, सैयदराजा चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल, कोतवाल लक्ष्मण पर्वत, श्रवण सिंह, अमित अग्रहरि, अरुण मौर्य, आलोक सिंह, रोशन अग्रहरि, छोटू सिंह, अक्षय सिंह, विक्की तिवारी आदि रहे।

👉👻दोस्तों, आपको हमारी यह पोस्ट, खबर पसंद आई होगी। इसे अपने दोस्तों में शेयर करें ताकि इस पोस्ट, न्यूज के बारे में पता चल सके। और नीचे कमेंट अवश्य करें, आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी ? यदि आपका कोई प्रश्न है, तो नीचे 👇 Comment बॉक्स में हमें बताएं।