खलिहान में धान की दवरी कर रहे ट्रैक्टर से निकली चिंगारी से लाखों का धान जलकर खाक

खलिहान में धान की दवरी कर रहे ट्रैक्टर से निकली चिंगारी से लाखों का धान जलकर खाक

Hindi Samachar-कैमूर

किसान अपने धान की फसल को ट्रैक्टर से ग्राम कुड़ारी में ट्रैक्टर से दवरी करवा रहे थे कि अचानक ट्रैक्टर से निकली चिंगारी आग का गोला बन गया और खलिहान में रखे लाखों रुपये का धान जलकर खाक हो गया। 
जलता धान का बोझ, फोटो-pnp

दुर्गावती (कैमूर)। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुड़ारी में किसान अपने धान की फसल को ट्रैक्टर से दवरी करवा रहे थे कि अचानक ट्रैक्टर से निकली चिंगारी आग का गोला बन गया और खलिहान में रखे लाखों रुपये का धान जलकर खाक हो गया। हालांकि ट्रैक्टर चालक ने अपने ट्रैक्टर को लेकर खेत की तरफ भाग कर अपना जान बचाई।

खलिहान में आग की भनक लगते ही स्थानीय ग्रामीणों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई और कुछ ग्रामीण आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करते रहे। लेकिन धान के बोझ धू-धू कर जलता रहा।

 मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय गांव के दर्जनों किसान अपने खेत के धान की फसल के बोझा उक्त खलिहान में रखे हुए थे। किसान रिंकू राय के 2 एकड़ खेत के धान का 900 बोझा रखा हुआ था।

 जबकि आनंद कुमार राय के एक एकड़ खेत के 400 बोझा, सुनील राय के 5 एकड़ खेत का 1700 बोझा एवं शिवदयाल राय के खेत 2 एकड़ का 700 बोझा तथा वही कुछ मजदूर किसान जो खेतों में धान की कटाई कर मजदूरी के रूप में धान का बोझा मिला हुआ था। 

वहीं राम लखन राम का 200 बोझा एवं राम जन्म राम का 200 बोझा व राजेंद्र राम का 1 एकड़ खेत के 200 बोझा मजदूर दूधनाथ राम का 200 बोझा, अभय शंकर का 2 एकड़ खेत का 700 बोझा धू-धू कर जलकर राख हो गया।
....(रिपोर्ट- संजय मल्होत्रा)