कांग्रेस न्याय पंचायत बठ्ठी के अध्यक्ष उदय कुमार राय, महासचिव सुरेश गोंड मनोनीत

कांग्रेस न्याय पंचायत बठ्ठी के अध्यक्ष उदय कुमार राय, महासचिव सुरेश गोंड मनोनीत

Purvanchal News Print

कांग्रेस संगठन अभियान पार्ट-2 के तहत बठ्ठी न्याय पंचायत के पदाधिकारियों के मनोनयन में अध्यक्ष उदय कुमार राय,उपाध्यक्ष नीरज पाल, महासचिव सुरेश प्रसाद गोंड व सचिव लक्ष्मीकांत बनाये गए।

बैठक में शामिल लोग, फोटो-pnp

Hindi Samachar-Chandauli

सकलडीहा(चन्दौली)। कांग्रेस संगठन अभियान पार्ट-2 के तहत बठ्ठी न्याय पंचायत के पदाधिकारियों के मनोनयन में अध्यक्ष उदय कुमार राय, उपाध्यक्ष नीरज पाल, महासचिव सुरेश प्रसाद गोंड व सचिव लक्ष्मीकांत बनाये गए।


शनिवार को बाबा कलेश्वरनाथ नाथ मन्दिर परिसर में जिला उपाध्यक्ष व विधानसभा कॉर्डिनेटर रामानंद यादव व जिला महासचिव अरुण द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में पदाधिकारियों का चयन किया गया।

बैठक में जिला सचिव गुलाब राम, पारस नाथ गुप्ता, राम नरेश यादव, शकील अहमद अतुल मिश्रा, राम बलि चौहान,भइया लाल, नारद राम, मनोज यादव, सुरेश यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सकलडीहा ब्लॉक अध्यक्ष बाबा गोंड व संचालन ध्रुव मिश्रा प्रिंस ने किया।


👉👻दोस्तों, आपको हमारी यह पोस्ट, खबर पसंद आई होगी। इसे अपने दोस्तों में शेयर करें ताकि इस पोस्ट, न्यूज के बारे में पता चल सके। और नीचे कमेंट अवश्य करें, आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी ? यदि आपका कोई प्रश्न है, तो नीचे 👇 Comment बॉक्स में हमें बताएं।