किसान संगठनों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जंयती किसान दिवस के रूप में मनाई

किसान संगठनों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जंयती किसान दिवस के रूप में मनाई

 Hindi Samachar- चन्दौली

अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 125 वीं जंयती को किसान दिवस के रूप में मनाया गया।

आज की सत्ता कोरपोरेट घरानों के हाथों में हैं, उनसे मुक्त कर किसानों-मजदूरों को सौंपना होगा : किसान संगठन

Breaking News, चकिया / चन्दौली। आज गांधी पार्क में अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 125 वीं जंयती को किसान दिवस के रूप में अखिल भारतीय किसान सभा, उत्तर प्रदेश किसान सभा, मजदूर किसान मंच, माकपा, भाकपा, एआईपीएफ,किसान विकास मंच सहित तमाम संगठन के द्वारा किसान दिवस के रूप में मनाया गया।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के तस्वीर पर माल्यार्पण कर दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में संघर्ष में शहीद किसानों की याद में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

किसान नेताओं ने कहा कि  नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी ने पहले ही कहा था कि आज सत्ता दलाल पूंजीपतियों व भ्रष्ट नौकरशाही के हाथ में हैं जिसका हस्तांतरण कर जनता के हाथ में आनी चाहिए  किसानों को संगठित होना चाहिए और अपने अधिकार के लिए लड़ना चाहिए।


 उन्होंने किसान के लिए संयुक्त मोर्चा बनाकर लड़ाई लड़ने के लिए भी आह्वान किए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि हमारे देश का यह दुर्भाग्य है कि जो अन्नदाता हमारे लिए खाद्यान्न पैदा करते हैं वही भूखमरी व कुपोषण के शिकार रहते हैं।

किसान नेताओं ने कहा कि आज कृषि संकट मे हैं इसे बचाने के लिए मोदी जी कोरपोरेट रास्ता सही नहीं हैं इससे किसान, किसानी तबाह हो जायेगी कृषि कानून पुरी तरह से किसान विरोधी हैं।

 मोदी जी की सरकार पुरी तरह से कोरपोरेट घरानों के हाथ की कठपुतली हैं! किसानों का यह आंदोलन किसानों के जीवन के साथ जुड़े हैं, आज पुरे देश का किसान मोदी जी के सरकार के कोरपोरेट प्रस्तुत नितियों के खिलाफ लड़ाई  लड़ रहा हैं।

आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी जंयती पर हम सभी संकल्प लेते हैं कि किसानों के आंदोलन को तेज कर किसान विरोधी कोरपोरेट घरानों के लिए काम करने वाले मोदी सरकार के खिलाफ चौतरफा संघर्ष करेंगे।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के 125 वी जंयती पर किसान दिवस के रूप में माकपा के जिला सचिव रामअचल यादव, एआईपीएफ के राज्य कार्य समिति के सदस्य अजय राय, भाकपा जिला सचिव शुकदेव मिश्रा, किसान सभा के जिला अध्यक्ष परमानन्द कुशवाहा, मंत्री लालचंद यादव, किसान विकास मंच के मेजर साहब फौजी, रामनिवास पाण्डेय, शम्भू नाथ यादव, शिवमुरत राम, विनोद चौहान, लालमणि विश्वकर्मा, महान्नद,जयनाथ, वसीम अहमद, सहित कई किसान नेताओं ने सम्बोधित किया।

दोस्तों, आपको हमारी यह पोस्ट, खबर पसंद आई होगी। इसे अपने दोस्तों में शेयर करें ताकि इस पोस्ट, न्यूज के बारे में पता चल सके। और नीचे कमेंट अवश्य करें, आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी ? यदि आपका कोई प्रश्न है, तो नीचे 👇 Comment बॉक्स में हमें बताएं।