Purvanchal News Print
मार्कण्डेय स्नातकोत्तर महाविद्यालय तारापुर के प्रांगण में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव थे।
![]() |
सम्मानित करते हुए अतिथि धर्मेन्द्र यादव को, फोटो-pnp |
● सपा के पूर्व सांसद मार्कण्डेय स्नातकोत्तर महाविद्यालय तारापुर में आयोजित सम्मान समारोह में हुए सम्मानित
Hindi Samachar, चन्दौली। मार्कण्डेय स्नातकोत्तर महाविद्यालय तारापुर के प्रांगण में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव थे। यहां पर फूल मालाओं व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि किसान कानून नहीं आना चाहिए अगर भी आया तो अब वापस होना चाहिए। इसके लिए सपा कार्यकर्ता व किसान लगातार आंदोलन कर वापस लेने की मांग कर रहे थे।
लेकिन भाजपा की सरकार जबरदस्ती किसानों के हक में बता कर थोपने का काम कर रही थी।। लेकिन सर्वोच्च न्यायालय का फैसला किसानों के पक्ष में आ गया है। जो बहुत ही बेहतर है।
![]() |
मंच पर बैठे मुख्य अतिथि |
मौजूदा सरकार में किसान, नौजवान, छात्र,बुनकर,व्यापारी, गरीब सभी लोग त्रस्त हैं। प्रदेश में पूरी तरह जंगलराज हो गया है। पूर्ववर्ती सपा की सरकार के कराए गए कार्य का भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री योगी बाबा अभी तक फीता काटने का काम कर रहे हैं।
समाजवादी पेंशन को बंद कर दिया गया है। किसानों के बंद हुए रेट मालगुजारी वसूला जा रहा है। बिजली बिल कई गुना बढ़ा दिया गया है। लेकिन इन भोली-भाली जनता का सुनने वाला कोई नहीं है।
पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा की जितने कार्य सपा सरकार में हुए हैं उसको बुनाने का काम भाजपा सरकार के लोगों द्वारा किया जा रहा है।
जिला पंचायत सदस्य मुलायम सिंह यादव ने कहा कि जनता की सेवा के लिए सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरने का काम किया है। जिसको जनता बखूबी समझने और परखने का काम कर रही है।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबू लाल यादव, पूर्व विधायक पूनम सोनकर,संजीव सिंह, रविंद्र सिंह,चारू यादव,चंद्रशेखर यादव, पवन यादव, रघुनाथ सिंह,अरुण सिंह, रामनिवास मिश्रा, लक्ष्मण पासवान,छोटेलाल तिवारी, विक्की प्रधान, अशोक प्रधान,सारनाथ सिंह ,दामोदर मिश्रा ,जूठन तिवारी, दशरथ प्रधान ,रामजन्म यादव ,अजीत यादव, इदरीश अंसारी, अनीस अंसारी ,विजय मिश्रा ,हलचल मिश्रा, राममूरत बनवासी, कुंज बिहारी सिंह, कैलाश यादव ,बरफू मास्टर ,सुरेंद्र तिवारी ,गोपी चौहान आदि मौजूद रहे।
धर्मेंद्र यादव ने गंजी प्रसाद की मूर्ति पर किया माल्यापर्ण
सम्मान समारोह में जाते समय सपा कार्यकर्ताओं ने जनपद में जगह-जगह फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया।
वही चकिया तिराहे पर गंजी प्रसाद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव, किसान नेता केदार यादव, विजय मिश्रा, रामविलास प्रधान धीरज यादव धीरू सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।