हिंदी समाचार/चन्दौली
धानापुर पूर्वी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक बभनियांव में सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री काशी क्षेत्र अशोक चौरसिया ने कहा कि कार्यकर्ताओ के बल पर बड़ी-बड़ी लड़ाईयां लड़ी जाती हैं।
Breaking News, कमालपुर/चन्दौली। धानापुर पूर्वी मंडल राजेश तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को हरिद्वार राय इंटर कालेज बभनियांव में सम्पन्न हुआ।
इसमें समस्त सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, मण्डल पदाधिकारी से पंचायत चुनाव के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री काशी क्षेत्र अशोक चौरसिया ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया।
क्षेत्रीय महामंत्री काशी क्षेत्र अशोक चौरसिया ने कहा कि कार्यकर्ताओ के बल पर बड़ी बड़ी लड़ाईयां लड़ी जाती है। इसके लिए सभी को पंचायत चुनाव में ताकत लगाकर जीत सुनिश्चित करनी होगी। कार्यकर्ताओ की पहली जिम्मेदारी है कि पार्टी के विकास के मुद्दे को आमजनमानस तक पहुंचाने का काम करें।
देश व प्रदेश पार्टी नेतृत्व में तेजी से विकास की नई इबादत लिख रहा है। आज देश विकास को अमलीजामा पहनाने के लिए काम कर रहा है।सभी को पूरी ताकत से पंचायत चुनाव में सहभागिता कर पार्टी को मजबूत करने का काम करना होगा। तभी प्रदेश व देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने को बेताब है।
इस मौके पर जिला पंचायत सेक्टर प्रभारी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश मंटू, जिला मंत्री राकेश मिश्रा, हरवंश उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, रामजी तिवारी, गणेश अग्रहरि, श्रीराम चौबे, चंद्रभान मौर्य, राधेश्याम सिंह, मंडल महामंत्री श्यामसुंदर सिंह, अनिल श्रीवास्तव आदि रहे।
👉👼दोस्तों, आपको हमारी यह पोस्ट, खबर पसंद आई होगी। इसे अपने दोस्तों में शेयर करें ताकि इस पोस्ट, न्यूज के बारे में पता चल सके। और नीचे कमेंट अवश्य करें, आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी ? यदि आपका कोई प्रश्न है, तो नीचे 👇 Comment बॉक्स में हमें बताएं।