पैक्स चुनाव में पंकज सिंह के सिर पर बंधा ताज, बने पैक्स अध्यक्ष

पैक्स चुनाव में पंकज सिंह के सिर पर बंधा ताज, बने पैक्स अध्यक्ष

Hindi Samachar-Bihar/kaimur

बिहार राज्य के कैमूर जनपद के दुर्गावती प्रखंड के मसौढा पंचायत में पैक्स के लिए संपन्न हुए मतदान में पंकज कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह को दूसरी बार पैक्स अध्यक्ष चुने गए।

हाईलाइट्स: 
●पंकज सिंह उर्फ पप्पू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बिजयमल सिंह को 263 वोटों से हराकर जीता चुनाव 
● कुल 395 वोट मिला पंकज को व बिजयमल सिंह 132 में सिमटे, जबकि आठ वोट हुआ रद्द 
  ● मसौढ़ी पंचायत में पैक्स के कुल 709 मतदाता थे ,जिसमें 536 वोट ने डाला वोट

पंकज सिंह का स्वागत करते लोग

दुर्गावती (कैमूर)। बिहार राज्य के कैमूर जनपद के दुर्गावती प्रखंड के मसौढा पंचायत में पैक्स के लिए हुई में पंकज कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह को दूसरी बार जनता ने अपना पैक्स अध्यक्ष बनाया। 

पंकज सिंह उर्फ पप्पू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बिजयमल सिंह को 263 वोटों से हराकर जीत हासिल की। पंकज कुमार सिंह को कुल 395और बिजयमल सिंह को132 वोट मिले जबकि आठ वोट रद्द पाए गए। पंचायत में पैक्स के कुल 709 मतदाता थे, जिसमें 536 वोट पोल हुए थे।

 निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने मतगणना के बाद पंकज कुमार सिंह को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया । पैक्स कार्यकारिणी सदस्य पद पर आठ लोग पहले ही निर्विरोध विजई हो चुके थे। वही तीन पदों पर हुए मतदान में समशेर अंसारी मंजू देवी सरिता देवी विजय रही।

 मतगणना स्थल पर अंचलाधिकारी लक्ष्मण सिंह थानाध्यक्ष संजय कुमार प्रखंड कृषि पदाधिकारी राज बिहारी, बीसीओ आदि कर्मी उपस्थित रहे।

Report-संजय मल्होत्रा


दोस्तों, 👉 आपको हमारी यह पोस्ट, खबर पसंद आई होगी। इसे अपने दोस्तों में शेयर करें ताकि इस पोस्ट, न्यूज के बारे में पता चल सके। और नीचे कमेंट अवश्य करें, आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी ? यदि आपका कोई प्रश्न है, तो नीचे 👇 Comment बॉक्स में हमें बताएं।