यहां 11 कांडों में जप्त शराब को थाना परिसर में किया गया नष्ट

यहां 11 कांडों में जप्त शराब को थाना परिसर में किया गया नष्ट

 सार

बिहार राज्य के कैमूर जनपद के दुर्गावती थाना परिसर में विभिन्न स्थानों से 11 कांडों में जप्त हुए अंग्रेजी एवं देशी शराब को नष्ट किया गया।

तस्करों से बरामद शराब नष्ट करते हुए पुलिस, फोटो-पीएनपी.

विस्तार

दुर्गावती (कैमूर)। बिहार राज्य के कैमूर जनपद के दुर्गावती थाना परिसर में विभिन्न स्थानों से 11 कांडों में जप्त अंग्रेजी एवं देसी शराब को नष्ट किया गया।

 जानकारी के अनुसार कुल 954.274 लीटर शराब को नष्ट किया गया है। विनष्टिकारण के मौके पर दुर्गावती थाना अध्यक्ष संजय कुमार एवं अंचल पदाधिकारी लक्ष्मण कुमार तथा उत्पाद अवर निरीक्षक मौजूद रहे।

 Also Read: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक घायल

 बताते चलें कि बिहार पुलिस जितना शराब तस्करी को रोकने के लिए मशक्कत कर रही है, उतना ही उत्तर प्रदेश से बिहार में शराब की खेप जोरों पर पहुंचाया जा रहा है। जिसका नतीजा है कि आए दिन शराब तस्कर पकड़े जा रहे हैं। 

रिपोर्ट- संजय मल्होत्रा