अयोध्या: संपति विवाद में दस साल से छोटे तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच की हत्या

अयोध्या: संपति विवाद में दस साल से छोटे तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच की हत्या

सार

 पूर्वी उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां संपति विवाद में दस साल से छोटे तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच को मौत के घाट उतार दिया गया है।

सांकेतिक तस्वीर, फोटो-Google

विस्तार

अयोध्या। पूर्वी उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां संपति विवाद में दस साल से छोटे तीन बच्चों समेत एक ही परिवार पांच लोगों की हत्या की गई है। 

 अयोध्या में हुए नरसंहार का मामले में एक ही परिवार के 5 लोगों की हुई हत्या के मामले में पुलिस मुख्य आरोपी भांजे की तलाश जर रही है। पुलिस ने मुख्य आरोपी की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मृतक की बहन, बहनोई भी गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस घटना  की तहकीकात में जुट गई है।

दिल को दहला देने वाली यह घटना पूर्वी उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद के इनायतनगर थानांतर्गत खानपुर मजरे बरिया निसारु का बताया गया है। जहां एक ही परिवार के पांच लोगों की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई है। 

इसमें पति-पत्नी व तीन बच्चे शामिल हैं। मृतको में तीन बच्चों में दो लड़के और एक लड़की शामिल है। इन तीनों बच्चों की उम्र 10 साल से नीचे बताई जा रही है।

इस मामले में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस परिवार की हत्या प्रॉपर्टी विवाद को लेकर की गई है। यह पूरी तरह से जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि किन वजहों से इस घटना को अंजाम दिया गया है। 

खबर है कि पुलिस के डर से हत्या के बाद हत्यारे फरार हो गए लेकिन पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । हालांकि अभी हत्यारों की कितनी संख्या रही, इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद अयोध्या के शीर्ष अधिकारी शीर्ष घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और कार्रवाई में जुट गए हैं।

यूपी में आलम यह है कि कोरोना के बीच भी हत्यारों और बलात्कारियों के हौसले बुलंद हैं और लोग दहशत में हैं।

संवाद सहयोगी: न्यूज एजेंसी.