नरपतगंज विधायक जय प्रकाश यादव ने कहा- 'लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार बर्दाश्त नहीं '

नरपतगंज विधायक जय प्रकाश यादव ने कहा- 'लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार बर्दाश्त नहीं '

सार

नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव ने पत्रकार अंकित सिंह के साथ अभद्र व्यवहार व घिनौनी हरकत के मामले में न्याय एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है ।

विधायक जय प्रकाश यादव

 विस्तार                                         दुर्गावती (कैमूर)। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हो रहे घिनौनी हरकत कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव ने पत्रकार अंकित सिंह के साथ अभद्र व्यवहार व घिनौनी हरकत के मामले में न्याय एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।                        

जिला अररिया के नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के तत्कालीन विधायक जयप्रकाश यादव को नेशनल जर्नलिस्टस एसोसिएशन ने पत्रकार अंकित सिंह मामले में लिखित पत्र के माध्यम से पत्रकार के साथ घटी घटना के विषय में अवगत कराते हुए मामले को अपने स्तर से गंभीरता पूर्वक पहल करने का आग्रह किया है।

Also Read: "यास" चक्रवाती तूफान से फसलों पर संकट की बारिश शुरू, खतरनाक स्थिति का अनुमान

 जहां पत्र मिलते ही विधायक ने कड़ी एक्शन लेते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता से फोन कॉल से संपर्क कर मामले की सारी जानकारी से अवगत कराते हुए उन्हें हर संभव मदद, दोषी को सजा एवं पत्रकारों को न्याय दिलाने का विश्वास दिलाया है।

 उन्होंने ऐसी घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए भरगामा थाना प्रभारी को सख्ती से पेश आने का निर्देश देते हुए दबंगों के ऊपर कठोर कार्रवाई करने का हिदायत दी। 

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों के साथ इस तरह की अभद्र व्यवहार को कतई नहीं बर्दाश्त किया जाएगा। 

जिन्होंने पत्रकारों के साथ ऐसी घिनौनी हरकत की है, उन्हें विधि सम्मत कानूनी प्रक्रिया के तहत जल्द सजा होनी ही चाहिए। 

उन्होंने यह भी कहा की इस कोरोना काल में पत्रकारों की भूमिका अहम है, पत्रकार अपनी जान हथेली पर रखकर तमाम छोटी-बड़ी खबरों से अवगत कर रहे है। 

इसलिए माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित किया है।

 नरपतगंज विधानसभा के विधायक जयप्रकाश यादव द्वारा पत्रकार हित में उठाए गए पहल का नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने यादव का स्वागत किया है।

 साथ ही संगठन के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक रमेश ठाकुर, डॉक्टर जितेंद्र कुमार सिंह, राष्ट्रीय प्रधान सलाहकार मुकेश कुमार सिंह, महासचिव संजय कुमार सुमन, सचिव नीरज कुमार, संगठन सचिव अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अरविंद पाठक, संजीव कुमार गुप्ता संजय विजित्वर, बिहार प्रदेश के अध्यक्ष अबोध ठाकुर, वरीय उपाध्यक्ष चंदन कुमार झा, उपाध्यक्ष डॉक्टर सिकंदर सुमन प्रदेश महासचिव नवीन झा, सचिव राजेश सिन्हा, संगठन सचिव विनीत सिन्हा, संयुक्त सचिव विवेक कुमार, कोषाध्यक्ष संजय राजा, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा मिश्रा, फारबिसगंज से हिंदुस्तान के पत्रकार अंजनी गौतम, दिलीप यादव सहित तमाम पत्रकार बंधुओं ने भी जयप्रकाश यादव का स्वागत किया है।

और सरकार से मांग किया है कि दोषियों के ऊपर जल्द से जल्द कार्रवाई हो नहीं तो पत्रकार एसोसिएशन भारी जन आंदोलन करने का मूड बना चुकी है।

संवाद सहयोगी: संजय मल्होत्रा