एबी न्यूज़ के रेजिडेंट एडिटर ए. के. सिंह को नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर पत्रकारों में खुशी की लहर

एबी न्यूज़ के रेजिडेंट एडिटर ए. के. सिंह को नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर पत्रकारों में खुशी की लहर

सार

एबी न्यूज़ के रेजिडेंट एडिटर अशोक कुमार सिंह को नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर क्षेत्रीय पत्रकारों में खुशी का माहौल है।

पत्रकार अशोक कुमार सिंह, फोटो

विस्तार

दुर्गावती (कैमूर)। एबी न्यूज़ के रेजिडेंट एडिटर अशोक कुमार सिंह को नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर क्षेत्रीय पत्रकारों में खुशी माहौल कायम है।

 ज्ञातव्य हो कि अशोक कुमार सिंह ने पत्रकारिता जगत में सन 2001 में एक सप्ताहिक समाचार पत्र की शुरुआत की थी। 

जहां उन्होंने हिंदी दैनिक आज अखबार वाराणसी और पटना संस्करण में एक वर्ष तक कार्य करने के बाद दैनिक जागरण पटना एवं वाराणसी सहित कई अखबारों में लेखनी के माध्यम से परचम लहराते हुए आज इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कदम रखे हैं।

 जहां स्टार न्यूज़ इंडिया, टीवी न्यूज़24, टाइम्स नाउ, सहारा समय, इंडिया न्यूज़, ईटीवी भारत जैसे चैनलों में उन्होंने बेहतर कार्य किया है।

 जिसका नतीजा है कि एबी न्यूज़ में रेजिडेंट एडिटर के पद पर कार्यरत है और पत्रकारिता करने के दौरान पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ते रहते हैं।

 उन्होंने बिना संगठन के ही कई पत्रकारों को न्याय दिलाने का काम किया है, जिससे मीडिया जगत में बहुत बड़ी इनकी एक पहचान बन चुकी है। 

नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अशोक कुमार सिंह को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बनाये जाने की जानकारी दी। 

श्री अशोक कुमार सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मीडिया जगत में हिंदुस्तान टाइम्स के ब्यूरो हमारे गुरु प्रसून कुमार मिश्रा है, जो मुझे आगे बढाने में काफी सहयोग एवं मदद करते रहें हैं।

 इनके साथ ही हिंदुस्तान के पूर्व ब्यूरो चीफ सुनील तिवारी भी मार्गदर्शन के रूप में बताया कि किसी अखबार को उठाओ तो उसे अंजाम तक पहुंचाओ और काफी सहयोग किया है। 

श्री राकेश कुमार ने बताया कि अशोक कुमार सिंह को संगठन में आने के बाद हमारा संगठन देश स्तर पर मजबूत होगा।

संवाद सहयोगी-संजय मल्होत्रा