सार
मौसम केन्द्र लखनऊ द्रारा जारी नाउकास्ट के अनुसार गुरुवार को 07.45 बजे (pm) चन्दौली जनपद सहित यूपी के कई हिस्सों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
विस्तार लखनऊ। मौसम केन्द्र लखनऊ द्रारा जारी नाउकास्ट के अनुसार गुरुवार को 07.45 बजे (pm) पर चन्दौली जनपद सहित यूपी के कई हिस्सों में 87 किलोमीटर प्रति घंटे के गति से हवा एवं गरज-चमक के साथ बारिश की होने की संभावना है। किसानों को मौसम अलर्ट की चेतावनी दी गई है।
यह जानकारी देते हुए ग्रामीण कृषि मौसम सेवा - कृषि विज्ञान केन्द्र, चन्दौली के कृषि वैज्ञानिक डॉ कृष्ण मुरारी पांडेय ने बताया कि लखनऊ मौसम विभाग ने यह अलर्ट जारी किया है कि आज पौने आठ बजे (pm) पूर्वांचल के चन्दौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी सहित यूपी के तकरीबन तीस जनपदों में कुछ जगहों पर 87 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा व गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसी के साथ कुछ पश्चिम के जनपदों में भी वर्षा होने की चेतावनी दी गई है।
![]() |
लखनऊ मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट |